महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश सरकार कृतसंकल्प – डॉ शांडिल
डॉ शांडिल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
शिमला
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आज समय है की हम प्रत्येक महिला का सम्मान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लें।

डॉ. शांडिल आज यहाँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी महिलाओं को सशक्त बनाने की है। इसी दिशा में वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने की घोषणा की है।
डॉ. शांडिल ने कहा कि आज के समय में लड़कियाँ और महिलायें किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने अपनी उपलब्धियों से पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाएँ सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

राजनीति में भी आगे आएं महिलाएं
कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं से राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश विधान सभा में केवल एक महिला विधायक है जबकि महिलाओं की भागीदारी बराबर होनी चाहिए। इसलिए प्रदेश की महिलाओं को राजनीति में भी आगे आना चाहिए।
विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को दिए नकद इनाम
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई जिनके विजेताओं को मुख्य अतिथि ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवना और उषा, द्वितीय स्थान सुनीता और तृतीय स्थान वीना और पुष्पा ने हासिल किया। इसी प्रकार, रस्साकशी में पहला स्थान कांता बेक्टा और टीम तथा दूसरा स्थान अनीता और टीम ने हासिल किया। म्यूजिकल चेयर में पहला स्थान कांता बेक्टा, दूसरा भावना गोयल तथा तीसरा स्थान अंजना ने हासिल किया। सुई धागा दौड़ में प्रथम स्थान पर कांता बेक्टा, द्वितीय स्थान पर इंद्रा ठाकुर और तृतीय स्थान पर अंजना रही। मेहंदी प्रतियोगिता में भावना गोयल, मीनाक्षी सूद और चंपा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में पुष्पा व उषा ने पहला स्थान, सुनीता ने दूसरा स्थान तथा वीना व पुष्पा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लेमन स्पून रेस में पहला स्थान कांता बेक्टा, ममता ने दूसरा और मीनाक्षी सूद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इससे पूर्व उन्होंने इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया और मिशन शक्ति के तहत स्टेट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन के लिए दो वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई जिसमें एक वाहन राज्य स्तर पर और दूसरा जिला शिमला में व्यथित महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए उपयोग की जाएँगी।
सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एम सुधा देवी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।
निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, रूपाली ठाकुर ने धन्यवाद संबोधन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. दीपाली, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ. गोपाल बैरी सहित, विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.