सड़कें प्रदेश की प्रगति का आधार : विपिन सिंह परमार*
*विधान सभा अध्यक्ष ने साढ़े 7 करोड़ की योजनाओं के किये भूमिपूजन*
पालमपुर। पहाड़ी और कठिन भौगिलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश में सड़कें यातायात में महत्वपूर्ण साधन हैं। प्रदेश की प्रगति में सड़कों की भूमिका के मद्देनजर सरकार ने सड़कों पुलों के निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी है।
यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने 671 लाख से निर्मित होने वाली खरौठ से कबरियां, घनैटा वया महंत नगर सड़क कार्य के भूमि पूजन करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी।
*671 लाख से निर्मित होगी खरौठ से कबरियां, घनैटा वया महंत नगर सड़क*
उन्होंने कहा कि यह लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी जो आने वाले एक वर्ष में पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि भूगौलिक परिस्थिति कठिन होने के कारण इन गांवों के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से हज़ारों लोगों को लाभ प्राप्त होगा।
*सड़के हमारी जीवन रेखायें, गांव गांव को सड़कों से जोड़ा*
परमार ने कहा कि सड़के हमारी जीवन रेखायें हैं और प्रत्येक गांव को वाहन योग्य सड़क मार्ग से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने बाद प्रदेश में वाहन योग्य सड़कों की लंबाई 40 हजार किलोमीटर से अधिक हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सडकों और पुलों के निर्माण पर 4373 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1060 किलोमीटर वाहन योग्य सड़को का निर्माण, 2065 किलोमीटर सड़कों को पक्का और 75 से अधिक पुलों का निर्माण किया गया है।
*78 लाख से बनेगा घडूंह आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन*
इसके उपरांत ग्राम पंचायत रमेहड़ के घडूंह में 78 लाख से निर्मित होने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सुंदर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्मित होगा इसके लिये विभाग निर्देश जारी किए गए हैं ताकि लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए कि करोड़ों रुपये विकास योजनाओं को उपलब्ध करवाये गये हैं। उन्होंने कहा कि शुद्ब पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के लिये अन्य पंचायतों के साथ -साथ रमेहड़ पंचायत को भी 33 करोड़ की एनडीबी परियोजना में शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, प्रधान खरौठ सुनील कुमार, प्रधान बल्लाह बालकृष्ण, प्रधान महेंद्र राणा, बीडीसी मंजू देवी, पवन कपूर, महेंद्र सिंह और अश्वनी चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, मधु गुप्ता, धर्म चन्द, कृपाल, राजमल, शिव कुमार, राकेश कुमार, रवि कांत शर्मा, शमशेर चौधरी, सुमन कटोच, अधिशासी अभियंता मनीष सहगल, एसडीओ अनूप सूद, आनंद कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.