युद्धवीर, चिराग, पठानिया व डॉ. जनक राज को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर कांगड़ा में किया सम्मानित।

 

 

चम्बा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय एनजीओ अवाम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिला चंबा की 4 हस्तियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रतन पाल शर्मा शिरकत की इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगरोटा बगवां के उपमंडल अधिकारी शशिपाल नेगी एस एच ओ नगरोटा बगवां अशोक राणा एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जग्गु नौरिया व प्रदेश संयोजक उत्तम सूर्यवंशी उपस्थित रहे।

इस संबन्ध में बताते हुए अवाम संस्था के अध्यक्ष जग्गू नोरिया ने बताया कि प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. जनकराज को सोसाइटी डेडिकेटेड सम्मान 2022, डी. एस. पठानिया को अवाम डायनामिक पर्सनालिटी सम्मान 2022, शिक्षक युद्धवीर टण्डन व हिंग राज चिराग को प्रतिष्ठित आवाम डायमंड सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी देते हुए संस्था के संयोजक उत्तम सूर्यवंशी ने बताया कि डॉ. जनक राज ने स्वाथ्य व समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य किया है उनकी पहचान प्रदेश के नहीं देश के बेहतर न्यूरो सर्जन के रूप में की जाती है। इसके साथ ही डी. एस. पठानिया ने भी अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा व हर प्रकार के सामाजिक कार्यों में अपना अमूल्य योगदान दिया है जो सरहानीय है। शिक्षक हिंग राज चिराग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जो कार्य किया है वो समाज के हर वर्ग के लिए एक मिसाल है उन्होंने ऐसे क्षेत्र में देवदार के वृक्ष तैयार किए है जहाँ का वातावरण उनके प्रतिकूल था। शिक्षक चिराग अब तक कुल 6000 से ज्यादा पौधे रोपित कर चुके हैं जिनमें से अधिकतम पेड़ो के रूप में लहलहा रहे हैं। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में राज्यपाल द्वारा भी 2011 सम्मानित किया गया है। वहीं युवा शिक्षक व साहित्यकार युद्धवीर टण्डन ने शिक्षा, साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र में कई कीर्तिमान छुए हैं। सरकार के द्वारा राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय शिक्षा पुरस्कार के साथ साथ शिक्षण अधिगम के क्षेत्र में ऐसे नवाचार किए हैं जिसका अनुसरण प्रदेश व देश के शिक्षक कर रहे हैं। साहित्य के क्षेत्र में भी उन्होंने बहुत सी उपलब्धियाँ हासिल की हैं शेष साहित्य सदन द्वारा साहित्य श्री सम्मान, निखिल प्रकाशन समूह की ओर से साहित्य सेवा सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं। उनकी दो साझा काव्य संग्रह ‘कोरोना काव्य संग्रह’ व ‘संवेदनाओं की वीथियों में’ तथा एक ई पुस्तक ‘पहला कदम’ भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
कार्यक्रम में जाने माने पत्रकार विनोद भावुक, पूर्व शिक्षा सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रभात शर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चन्द्र मस्ताना, प्रभात राणा, डॉ. विजय पूरी व वीरेंदर शर्मा वीर के अतिरिक्त देश के 17 राज्यपालों से 144 बार रक्तदान करने हेतु सम्मानित हो चुके रणदीप बत्ता भी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.