दीपावली पर लोकल रूटों पर शाम 4 बजे के बाद नहीं चलेंगी HRTC बसें

शिमला। दीपावली के दिन हिमाचल  पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की लोकल रूटों पर चलने वाली बसें शाम 4 बजे के बाद नहीं चलेंगी। एचआरटीसी मुख्य कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार 4 बजे के बाद परिवहन निगम कर्मचारी भी दिवाली मनाएंगे।
लोगों की सुविधा के लिए नियमित अंतराल पर कुछ बसों की आवाजाही होती रहेगी।  दिल्ली से एक वोल्वो सुबह 6:45 बजे शिमला आएगी। हरिद्वार और दिल्ली जैसे लम्बे रूटों पर भी बसें एक ओर ही चलेंगी। शुक्रवार को बसों की आवाजाही तय शेड्यूल के आधार पर ही होगी।
बसों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए एचआरटीसी के कंट्रोल रूम में 0177- 2656326 पर सम्पर्क कर सकते हैं।