शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के चिड़गांव क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु और एक व्यक्ति घायल हुआ है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दिवंगतों के परिवारजनों को हर सम्भव सहायता व घायल व्यक्ति को उत्कृष्ट स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।