मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुई लोगों की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बात की और संकट के इस समय में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शान्ति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
.0.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.