वर्ष 2022 में साढ़े 8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर के साथ भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था रहेगा

नई दिल्ली। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान व्‍यक्‍त किया है कि भारत विश्‍व में सर्वाधिक तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था बना रहेगा। वर्ष 2021 में भारत की विकास दर साढ़े 9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के नवीनतम अनुमान के अनुसार अर्थव्यवस्था में वैश्विक सुधार जारी हैं लेकिन इसकी गति कमजोर पड़ने से अनिश्चितता बढ़ गई है। कोष ने अपनी ताजा रिपोर्ट में अनुमान व्यक्त किया है कि वर्ष 2022 में साढ़े 8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर के साथ भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.