किन्नौर जिला से भर्ती किए जाएंगे 100 सुरक्षा जवान


04 सितंबर, 2024 को रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 05 सितंबर, 2024 को उप रोजगार कार्यालय पूह व 06 सितंबर, 2024 को उप रोजगार कार्यालय निचार में होंगे साक्षात्कार   

रिकांग पिओ         

जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने आज यहां बताया कि जिला किनौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 16,500 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर तथा वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 04 सितंबर, 2024 को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 05 सितंबर, 2024 को उप रोजगार कार्यालय पूह तथा 06 सितंबर, 2024 को उप  रोजगार कार्यालय निचार स्थित भाबानगर में प्रातः 11ः00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.