शिमला।।जुब्बल कोटखाई उपचुनाव के रुझान के तहत कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर और आजाद प्रत्याशी चेतन बरागटा के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। अंत में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने ही जीत दर्ज की। जानकारी के अनुसार रोहित ठाकुर ने 6103 मतों से विजय प्राप्त की है। बता दें कि 20वें राउंड में रोहित ठाकुर ने 4535 मतों से बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक को 2476, रोहित ठाकुर को 25836, चेतन बरागटा को 21301, सुमन को 146 वोट मिले हैं। इसके अलावा 152 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। चेतन बरागटा भी मुकाबले में पीछे छूटते दिख रहे हैं। 16वें राउंड में जुब्बल कोटखाई में भाजपा की नीलम सरैइक को 2078, रोहित ठाकुर को 19360, चेतन बरागटा 18095, सुमन कदम 106, नोटा 103 ने चुना है।