मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने पत्रकार संजय ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां साप्ताहिक समाचार-पत्र पाटन, शिमला के संपादक संजय ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका मंगलवार को लंबी बीमारी के कारण चंडीगढ़ में 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि संजय ठाकुर ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।
उप-मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.