भाजपा की ओर से कंगना रनौत मंडी से और राजीव भारद्वाज कांगड़ा से लड़ेंगे चुनाव
शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा और मंडी संसदीय सीट पर भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। रविवार को जारी सूची में डॉ. राजीव भारद्वाज को कांगड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं मंडी सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत चुनाव लड़ेगी।इसी के साथ भाजपा ने प्रदेश की सभी चारों संसदीय सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इससे पहले हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को टिकट दिया जा चुका है। उधर कांग्रेस अभी एक भी सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.