मुख्यमंत्री ने महेन्द्र सिंह धर्माणी की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के बाड़ी-करंगोड़ा गांव में ओएसडी महेन्द्र सिंह धर्माणी के पैतृक घर पहुंचकर उनकी माता कृष्णी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। वे 92 वर्ष की थीं।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव बाराद में पीटीसी डरोह से सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक स्वर्गीय बृजलाल धीमान के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर भी गए।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, विधायक सुभाष ठाकुर और जीत राम कटवाल भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.