मुख्यमंत्री ने कांशी राम के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश सकलानी के पिता कांशी राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांशी राम का 86 वर्ष की आयु में आईजीएमसी शिमला में लम्बी बीमारी के बाद आज निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने शोकग्रस्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार तथा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.