मुख्यमंत्री ने विधायक के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर के पिता काहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। काहन सिंह का लंबी बीमारी के उपरांत जिला मंडी के धर्मपुर में उनके पैतृक स्थान बहरी में 82 वर्ष की आयु में देहांत हुआ। उन्होंने वन विभाग में अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.