मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया।
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के वरिष्ठ पत्रकार हेमकान्त कात्यान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका मंडी में गत रात्रि निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश मंे कहा कि हेमकान्त कात्यान ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्हांेेने पत्रकारिता के क्षेत्र मंे उच्च मानक स्थापित किए।
मुख्यमंत्री ईश्वर से दिव्यगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णी क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.